खास खबरें

श्री साई मंदिर समिति की साधारण सभा की बैठक कल

82719092026124535whatsappimage2026-09-19at6.09.29pm.jpeg

-स्वर्ण जयंती वर्ष में दिसंबर माह में आयोजित साई महोत्सव की तैयारियों पर होगी चर्चा
दुर्ग।
सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति (श्री साई बाबा मंदिर), सिविल लाइन कसारीडीह की सत्र 2026-30 के लिए  नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन के बाद साधारण सभा की प्रथम बैठक 20 सितंबर, रविवार को दोपहर 12 बजे श्री साई बाबा मंदिर परिसर, सिविल लाइन, कसरीडीह, दुर्ग में आयोजित की गई है। उक्तआशय की जानकारी देते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल और सचिव धीरेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का परिचय कराने के साथ ही मंदिर में हाल ही में कराए गए आवश्यक संधारण कार्यों तथा प्रस्तावित अन्य संधारण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा मंदिर के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर मनाए जाने वाले स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाले वार्षिक श्री साई महोत्सव की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक के दौरान समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष द्वारा वर्ष 2025-26 का आय-व्यय का अंकेक्षित पत्रक प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्तावों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
समिति के अध्यक्ष और सचिव ने सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं प्रस्ताव रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि सदस्यों के सुझाव आगामी कार्ययोजना एवं मंदिर के विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.