दुर्ग-भिलाई

सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना

569190920260855221001919573.jpg

दुर्ग। आमजन के जीवन को सुगम बनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के ध्येय के साथ, देश के प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निस्वार्थ सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना को रेखांकित करता ’सेवा संकल्प अभियान’ आज जन-जन के लिए उम्मीद की नई किरण बन चुका है। इसी पहल के तहत संचालित ’प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)’ ने दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पुरदा निवासी हरीप्रसाद साहू की ज़िंदगी की तस्वीर ही बदल दी है। बरसों से एक मजबूत और सुरक्षित छत का इंतज़ार कर रहे इस परिवार के लिए यह योजना खुशहाली का नया सवेरा लेकर आई।
     सीमित आमदनी के कारण हरीप्रसाद के लिए स्वयं के बलबूते पक्का घर बनाना असंभव था। उनका परिवार मिट्टी की दीवारों और खपरैल वाली कच्ची झोपड़ी में रहने को मजबूर था। बारिश के दिनों में छत से टपकते पानी के कारण उन्हें पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ती थी। इसी दौरान ग्राम पंचायत से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। स्वीकृति मिलते ही मकान निर्माण की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित हो गई, जिससे उनका पक्का घर बनने का रास्ता साफ हुआ। इस सरकारी इमदाद के बल पर उन्होंने लगन के साथ अपना मजबूत, सुंदर और सुरक्षित पक्का आशियाना तैयार कर लिया।
     आज हरीप्रसाद साहू का परिवार अपने नए पक्के घर में गरिमा और सुकून के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है। अब न तो उन्हें बारिश में पानी टपकने की चिंता सताती है और न ही रातों की नींद खराब होती है। शासन की इस लोककल्याणकारी नीति के प्रति दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हरीप्रसाद कहते हैं कि प्रधानमंत्री जी की सुशासन नीति और गरीब कल्याण के संकल्प की बदौलत ही मुझ जैसे हर ज़रूरतमंद को अपना आशियाना बनाने का संबल और साहस मिला है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.