होम / दुर्ग-भिलाई / तीज मिलन महोत्सव में उमड़ा महिलाओं का उत्साह, नेक प्रभा देवांगन बनीं तीज क्वीन
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। दुर्ग जिला महिला देवांगन समाज एवं दुर्ग शहर ब्लॉक महिला देवांगन समाज के संयुक्त तत्वावधान में तीज मिलन महोत्सव का आयोजन गयानगर स्थित देवांगन सामाजिक भवन में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज की लगभग 300 से 400 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार शामिल हुईं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती रजनी विजय बघेल, श्रीमती कलेश्वरी देवांगन (अध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्ग), श्रीमती राधिका राजेंद्र साहू, श्रीमती प्रेमलता साहू (छाया महापौर, नगर निगम दुर्ग), श्रीमती हेमा साहू, श्रीमती प्रीति देवांगन, श्रीमती लीना देवांगन, श्रीमती दीपक देवांगन, श्रीमती ममता देवांगन एवं श्रीमती वीणा साहू सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

-प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह
तीज मिलन समारोह के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें कुर्सी दौड़, बिस्किट खाओ, बैलून फुलाओ, एकल गीत, एकल नृत्य, युगल नृत्य एवं समूह गीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नेक प्रभा देवांगन को तीज क्वीन चुना गया। प्रतियोगिताओं में बिस्किट खाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समिति प्रतिबद्ध आंगन, द्वितीय मंजू देवांगन एवं तृतीय शारदा देवांगन ने प्राप्त किया। युगल नृत्य में सरस्वती देवांगन एवं सुनीता देवांगन प्रथम रहीं। एकल नृत्य में सरस्वती देवांगन ने प्रथम, प्रीति देवांगन ने द्वितीय तथा राखी देवांगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बैलून फुलाओ प्रतियोगिता में सरिता देवांगन प्रथम, नूतन देवांगन द्वितीय एवं निलेश्वरी देवांगन तृतीय रहीं। एकल गीत प्रतियोगिता में प्रेमलता देवांगन ने प्रथम, नेक प्रभा देवांगन ने द्वितीय तथा सारिका देवांगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पिंकी देवांगन, श्रीमती सरस्वती देवांगन एवं श्रीमती हेमा देवांगन ने किया। समापन अवसर पर अतिथि के रूप में श्रीमती मंजू अरुण बोरा एवं पूर्व पार्षद कुमारी श्रद्धा सोनी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर दुर्ग जिला महिला देवांगन समाज की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति देवांगन, सचिव श्रीमती खिलेश्वरी देवांगन, कोषाध्यक्ष श्रीमती नेक प्रभा देवांगन तथा दुर्ग शहर ब्लॉक महिला देवांगन समाज की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवांगन, सचिव श्रीमती खिलेश्वरी रानी देवांगन, कोषाध्यक्ष श्रीमती रिंकी देवांगन सहित जिला एवं ब्लॉक समाज की निर्वाचित पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.