दुर्ग-भिलाई

दाऊ कुर्मी स्व. प्यारेलाल बेलचंदन व स्वामी आत्मानंद विद्यालय में संकुल तिरगा के 37 शिक्षकों का सम्मान

601060920261354251001857457.jpg

 

Image after paragraph

अण्डा, दुर्ग (मोरज देशमुख)। शिक्षक दिवस के अवसर पर दाऊ कुर्मी स्व. प्यारेलाल बेलचंदन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिरगा एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यमिक विद्यालय में संकुल तिरगा के अंतर्गत आने वाले तिरगा, झोला और भोथली क्षेत्र के सभी 37 शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान समारोह जनपद सदस्य दामिनी मुकेश साहू एवं ग्राम भोथली के पूर्व सरपंच रमेश साहू द्वारा स्वर्गीय टी.आर. साहू (सेवानिवृत्त शिक्षक) की स्मृति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संकुल तिरगा के अंतर्गत कार्यरत सभी 37 शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार और बेहतर भविष्य की नींव भी तैयार करते हैं। समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनका स्थान सदैव सम्माननीय रहेगा।
तिरगा, झोला एवं भोथली क्षेत्र के शिक्षकों के सम्मान से आयोजित कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। स्वर्गीय टी.आर. साहू की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करने और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी बना।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.