ब्रेकिंग

महेश नगर में नवधा रामायण पाठ में उमड़ा आस्था का सैलाब

791060920261400181001857487.jpg

सांसद विजय बघेल, प्रेमप्रकाश पांडेय, महापौर अलका बाघमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया सुंदरकांड का पाठ

Image after paragraph


दुर्ग । श्री कृष्ण जनमाष्टमी के उपलक्ष्य पर श्री राधाकृष्ण मंदिर उत्सव समिति द्वारा महेश नगर पुलगांव में चल रहे नवधा पारायण रामायण  पाठ में प्रतिदिन श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत वातावरण बना हुआ है।
रामायण के सस्वर सामूहिक पाठ में शामिल होने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। आयोजन में आम श्रद्धालुओं के साथ जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के लोग शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।  शनिवार को सुंदरकांड के दोहों का सामूहिक पाठ किया गया।  इस अवसर पर जय श्री राम, जय श्री राम के जयकारे गुजंायमान रहे।
रामायण पाठ में सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, महापौर अलका बाघमार, शिक्षाविद् आईपी मिश्रा, प्रदेश भाजपा मंत्री जितेन्द्र वर्मा, जिला भाजपा महामंत्री दिलीप साहू सहित अन्य विशिष्टजन आयोजन स्थल पहुंचे और श्रद्धालुओं के साथ रामायण का पाठ किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से रामायणजी का पाठ कर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।
 श्री राधा कृष्ण उत्सव समिति के संरक्षक चतुर्भुज राठी ने बताया कि जोधपुर के पं. गिरधर गोपाल आसोपा एवं पं. सुशील आसोपा द्वारा श्रद्धालुओं को नवधा पारायण रामायण का सामूहिक पाठ कराया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर सामुहिक रुप से रामायण पाठ कर रहे है। श्री राठी ने बताया कि 7 सिंतबर, सोमवार को नवधा रामायण पाठ के अंतिम दिन पाठ विश्राम के बाद शाम 7 बजे से भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। नवधा  पारायण रामायण पाठ के दौरान समिति के सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, अजय शर्मा, दीपक चोपड़ा, मनोज राठी, हेमंत तिवारी के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.