बड़ी ख़बरें

श्री साई बाबा मंदिर में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

35003092026121734whatsappimage2026-09-03at5.46.03pm.jpeg

-भजन, मानस गान और मध्यरात्रि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव होंगे प्रमुख आकर्षण
दुर्ग।
कसारीडीह सिविल लाइन स्थित श्री साई बाबा मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित भजनों की प्रस्तुति तथा मध्यरात्रि में  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
जन्माष्टमी पर्व को लेकर श्री साई बाबा मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई है। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं  की गई हैं। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण बना हुआ है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष धनेन्द्र कांत चंदेल एवं सचिव धीरेन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में सुबह से देर रात्रि तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 3.30 बजे महिला मंडली द्वारा मानस गान की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे साई सत्संग भजन मंडली द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की महिमा पर आधारित भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती होगी और इसके उपरांत श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष धनेन्द्र कांत चंदेल एवं सचिव धीरेन्द्र शर्मा ने श्रद्धालुओं से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के सभी धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

कृष्ण जन्माष्टमी पर लंगूरवीर मंदिर में भजन एवं जस जगराता का आयोजन 
 शनिचरी बाजार स्थित भगवान श्री लंगूरवीर मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि 9 बजे प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन एवं जस जगराता की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे श्रद्धालु श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर होंगे।
जन्माष्टमी के अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायिका सरिता दीदी, जसवीर भाई ग्रुप (अजय कृपा जस जगराता परिवार) तथा प्रसिद्ध जसगीत एवं भजन गायक राजेश सिन्हा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कलाकारों की भक्तिमय प्रस्तुतियां आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।
भगवान श्री लंगूरवीर मंदिर शनिचरी बाजार दुर्ग पब्लिक ट्रस्ट के सचिव रविशंकर ढीमर ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।  तैयारियों में मंदिर समिति के सदस्य शिवम गुप्ता, नरेंद्र सोनकर, रोशन ढीमर, डोमेन्द्र सोनकर सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.