बड़ी ख़बरें

फर्जी दस्तावेजों से किराये की कार को अपना बताकर बेचने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

83403092026130822whatsappimage2026-09-03at6.37.38pm.jpeg

भिलाई। किराये पर ली गई कार को फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपना वाहन बताकर बेचने का प्रयास करने के मामले में खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को प्रार्थी हिमांशु वैष्णव ने थाना खुर्सीपार में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी शुभम अनिल रामटेके (30 वर्ष), निवासी नागपुर, महाराष्ट्र ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावेज प्रस्तुत कर वाहन क्रमांक CG 10 BE 6250 को किराये पर लिया था। इसके बाद आरोपी ने उक्त कार को स्वयं का वाहन बताकर किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का प्रयास किया।
शिकायत मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विवेचना शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपी को चंद घंटों के भीतर हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर गवाहों के समक्ष कार क्रमांक CG 10 BE 6250 बरामद की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने किराये पर प्राप्त कार को अपना वाहन दर्शाने के लिए फर्जी पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार किए और इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वाहन को दूसरे व्यक्ति को बेचने का प्रयास किया।
घटना छावनी ओव्हर ब्रिज के नीचे, निखिल होटल के पास, खुर्सीपार क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 388/2026 दर्ज कर BNS की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 337, 338 एवं 340(2) के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना खुर्सीपार के निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन खरीदते या बेचते समय वाहन के स्वामित्व और संबंधित दस्तावेजों का आवश्यक रूप से सत्यापन करें। किसी भी प्रकार के फर्जी दस्तावेज, संदिग्ध व्यक्ति अथवा वाहन संबंधी धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.