.jpeg)
भिलाई। ईद मिलादुन्नबी के आयोजनों के सिलसिले में सैयदी सुन्नी जामा मस्जिद भिलाई 3 में रविवार 23 अगस्त को रक्तदान शिविर रखा गया। इस दौरान 25 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसे ब्लड डोनेट गुड होप ब्लड संस्था रायपुर की टीम ने संग्रह किया। इसका उपयोग विभिन्न बीमारियो से जुझ रहे रोगियों, गर्भवती महिलाओं और हादसों में घायल अत्यंत गंभीर मरीजों के लिए किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से रक्तदाताओं को सुरक्षित वाहन चालन के लिए हेलमेट उपहार में दिया गया। सभी रक्तदाताओं ने समाज के बीच रक्तदान को लेकर और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। आयोजन में सैयदी सुन्नी जामा मस्ज़िद भिलाई-3 से रुस्तम खान सदर,नसीम खान सेक्रेटरी, रईस अहमद कैशियर, मोहम्मद तौसीफ , तौहीद खान,अब्दुल हुसैन,मोहम्मद आरिफ,मोहम्मद हाशमी,अबुल हसन,तौसीफ हनफी, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद लतीफ ,अजहर खान मोहम्मद हाशमी ,फारूक चौहान,अब्दुल रियाज और अब्दुल लतीफ़ सहित अन्य लोगों का योगदान रहा। यह जानकारी मोहम्मद इमरान नारायणा लैब टैक्नीशियन ने दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.