ब्रेकिंग

बम कांवरिया संघ ढीमरपारा की जल कांवर यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, शिवनाथ नदी तट पर हुई भव्य गंगा महाआरती

77425082026115633whatsappimage2026-08-25at5.11.21pm.jpeg

दुर्ग। सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर बम कांवरिया संघ ढीमरपारा दुर्ग द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य जल कांवर यात्रा एवं शिवनाथ नदी में गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त कांवरियों ने भाग लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र बोल बम और श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण शिवमय हो गया।
कांवरियों ने दुर्ग के शिवनाथ नदी स्थित महमरा घाट से जल कांवर में जल लेकर यात्रा प्रारंभ की। यात्रा गंजपारा, शक्ति चौरा, शनिचरी बाजार, ढीमरपारा, चंडी चौक, सरस्वती नगर एवं नया पारा बघेरा होते हुए अर्धनारेश्वर शिव धाम कोटनी पहुंची, जहां भगवान शिव अर्धनारेश्वर को जल अर्पित किया गया।
यात्रा में भगवान शिव की चलित झांकी, ढोल-नगाड़े और आकर्षक वेशभूषा में शामिल कांवरियों ने श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया। संघ द्वारा कांवर सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों द्वारा कांवरियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए शरबत एवं फलों की व्यवस्था की गई तथा पुष्पवर्षा कर कांवर यात्रा का अभिनंदन किया गया।
शिवनाथ नदी तट पर आयोजित गंगा महाआरती में कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जीत हेमचंद यादव, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी मनीष सोनवानी, भाजपा युवा मोर्चा के श्री राम फूटान, पूर्व पार्षद राजकुमार वर्मा, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष गौरव उमेर एवं युवा कांग्रेस के हिमांशु सिन्हा सहित अन्य अतिथि शामिल हुए।
भव्य कांवर यात्रा का स्वागत पूर्व विधायक अरुण वोरा, नगर पालिका निगम दुर्ग की महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी शशि द्वारिका साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पप्पू श्रीवास्तव, अजय शर्मा, राजकुमार पाली, राहुल अग्रवाल एवं बघेरा पार्षद ललित ढीमर सहित अन्य लोगों ने किया।
कांवर सजावट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार यशवंत बम टीम बघेरा, द्वितीय पुरस्कार कृष्णा बम टीम ढीमरपारा तथा तृतीय पुरस्कार विक्रम टीम को प्रदान किया गया। वहीं आकर्षक वेशभूषा के लिए गीता सत्या ढीमर को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि ओमेश्वर राजू यादव, अध्यक्ष सरपंच संघ, सरोज रिगरी सरपंच नगपुरा, दासू ढीमर अध्यक्ष धीवर समाज दुर्ग एवं शकुन ढीमर पूर्व पार्षद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बम कांवरिया संघ के संरक्षक प्रदीप सपहा, अध्यक्ष विष्णु ढीमर, डुलेश्वर मटियारा, शिवलाल ढीमर, तीरथ ढीमर, किशोर मटियारा, दिलीप ढीमर, कुशल मटियारा, विनय ढीमर, भागवत सपहा, अगर सिंह रिगरी, ईश्वर धीवर, राजकुमार सार्व, पुनीत यादव, राजा चेलक, कोमल साहू, राजा साहू, किशन यादव, कमलेश साहू, सुनील निर्मलकर, शिवराम साहू, अजय देवगन, कमलेश वर्मा, बलराम निषाद, हरिहर देवागन, कुमार ढीमर, रमेश ढीमर, जीतू पटेल, स्वरूप यादव, टिकम पटेल, लच्छु पटेल, नरेश गोड, लाला ढीमर, यशवंत ढीमर, विनोद ढीमर, नीलू मटियारा, बाऊ, जतिन, झील, पूरन मटियारा सहित मां मनसा देवी समिति के सदस्य, विभिन्न समाज प्रमुख, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शिवभक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी कुशल थानसिंह मटियारा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन दुर्ग द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.