-मरोदा के तीन वार्डों में डेढ़ करोड़ से होगा विकास कार्य

रिसाली। रिसाली के पटरी पार क्षेत्र वार्ड 13 टंकी मरोदा, वार्ड 14 मरोदा कैंप और वार्ड 15 मौहारी मरोदा क्षेत्र में एक करोड़ अंट्ठावन लाख तिरसठ हजार से विकास कार्य कराया जाएगा। मंगलवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने भूमिपूजन किया। वें सबसे पहले मौहारी मरोदा पहंचे।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नागरिकों से कहा कि निगम क्षेत्र के पटरी पार क्षेत्र मरोदा, नेवई में लगातार विकास कार्यो को सूचीबद्ध कर भूमिपूजन किया जा रहा है। एक माह से इसकी शुरूआत की गई है और अंतिम छोर पुरैना से भूमिपूजन करते आ रहे है। क्षेत्रीय पार्षद के प्रयास और नागरिकों के प्राथमिकता को देखते हुए विभिन्न विकास कार्य को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि बहुत सारे विकास कार्यों की मंजूरी प्रक्रियाधीन है। स्वीकृति पश्चात वें पुनः वार्डो में दौरा करेंगे। कार्यक्रम को महापौर शशि सिन्हा ने भी संबोधित किया। उन्होंने निगम क्षेत्र में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के लिए नागरिकों को बधाई दी। भूमिपूजन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन, विधि यादव, गजेन्द्री कोठारी, ममता सिन्हा, धर्मेन्द्र भगत, सारिका साहू, मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
-इन वार्डों में होगा विकास कार्य
रिसाली निगम क्षेत्र के वार्डे क्र. 13 टंकी मरोदा में 60.28 लाख से नाली निर्माण, सड़क, सौंदर्यीकरण कराने का कार्य किया जाएगा। इसी तरह वार्ड 14 मरोदा कैंप 51.10 लाख से नाली, पुलिया निर्माण, सड़क संधारण, सामुदायिक भवन, वार्ड 15 मौहारी मरोदा में 39.25 लाख से विकास कार्य होंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.