
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक कांति कार्तिक यादव एवं राजपत्रित अधिकारी सृष्टि महोबिया अपने गृह निवास में आयोजित होने वाली भव्य श्रीमद्भागवत कथा का प्रथम निमंत्रण देने विशेष रूप से ‘गूगल बॉय’ रुद्र शर्मा के निवास पहुंचे। इस दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पारिवारिक स्नेह और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला।
रुद्र शर्मा के निवास पहुंचने पर कांति कार्तिक यादव ने आत्मीयता के साथ कहा कि वे अपने श्रीमद्भागवत कथा का सबसे पहला निमंत्रण कार्ड अपने भांजे रुद्र को देने आए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर भांजे को निमंत्रण देना साक्षात प्रभु श्रीराम को निमंत्रण देने के समान है, क्योंकि छत्तीसगढ़ी संस्कृति में भांजों को पूजनीय मानते हुए उनमें प्रभु श्रीराम का स्वरूप देखा जाता है।
अतिथियों के आगमन पर ‘गूगल बॉय’ रुद्र शर्मा ने भी आत्मीयता और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रुद्र ने उन्हें आम, जामुन, मुनगा और अमरूद के फलदार पौधे भेंट किए। वहीं स्मृति स्वरूप एक सुंदर दुधारू गाय की प्रतिमा भी भेंट की।
इसके बाद रुद्र शर्मा अपने अतिथियों को दुर्ग शहर के प्रसिद्ध एवं आस्था के प्रमुख केंद्र माता चंडी मंदिर लेकर पहुंचे। माता चंडी के दर्शन कर कांति कार्तिक यादव और सृष्टि महोबिया भावविभोर हो उठे। मंदिर के भक्तिमय वातावरण और रुद्र के विशेष आग्रह पर कांति कार्तिक यादव ने अपनी मधुर आवाज में प्रसिद्ध भक्ति गीत “नजर नजर में झूलदाई” प्रस्तुत किया।
गायक की भावपूर्ण प्रस्तुति से मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया। माता के जयकारों के बीच उपस्थित श्रद्धालु भी इस अप्रत्याशित भक्ति संगीत से आनंदित नजर आए। मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए ऐसा वातावरण निर्मित हुआ, मानो भक्ति और संगीत का सुंदर संगम हो गया हो।
पूरे आयोजन के दौरान कांति कार्तिक यादव का अपने भांजे रुद्र शर्मा के प्रति स्नेह, वात्सल्य और अपनत्व विशेष रूप से दिखाई दिया। वहीं रुद्र के स्वागत, पर्यावरण संरक्षण के संदेश और धार्मिक आस्था से जुड़े प्रयासों ने छत्तीसगढ़ी संस्कारों और पारिवारिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.