दुर्ग

लीज नवीनीकरण की राशि की जानकारी नहीं मिलने से व्यापारियों में असंतोष

27224082026133822whatsappimage2026-08-24at7.03.19pm.jpeg

भिलाई। भिलाई टाउनशिप के व्यापारियों के लीज प्रकरण को लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अब तक प्रभावित दुकानदारों को यह स्पष्ट जानकारी नहीं दिए जाने से व्यापारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है कि उन्हें लीज नवीनीकरण के लिए कितनी राशि जमा करनी है। स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताते हुए प्रत्येक प्रभावित दुकानदार को व्यक्तिगत रूप से सूचना पत्र भेजने की मांग की है।
स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के महाप्रबंधक लीज/दुकान द्वारा जारी परिपत्र को सार्वजनिक किया गया है, लेकिन उसकी प्रति प्रत्येक दुकान तक नहीं पहुंची है। साथ ही अब तक दुकानदारों के प्रकरण के अनुसार राशि की गणना कर यह जानकारी भी नहीं दी गई है कि संबंधित दुकानदार को कितनी राशि जमा करनी होगी।
जैन ने बताया कि भारतीय इस्पात प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2008 की लीज नीति वापस लिए जाने के बाद वर्ष 2026 की नई नीति 15 मई 2026 को जारी की गई। इसके परिप्रेक्ष्य में भिलाई इस्पात संयंत्र ने 3 अगस्त 2026 को लीज नवीनीकरण के संबंध में सार्वजनिक सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित करने के साथ ही कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी लगाई है। हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि उन्हें जानकारी लेने के लिए स्वयं कार्यालय पहुंचकर पता करने को कहा जा रहा है।
चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि नगर सेवा विभाग की यह प्रक्रिया प्रभावित दुकानदारों के प्रति न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि बीएसपी को पहले प्रभावित दुकानदारों की सूची तैयार कर प्रत्येक दुकानदार को व्यक्तिगत पत्र भेजना चाहिए, जिसमें लीज नवीनीकरण के लिए देय राशि स्पष्ट रूप से बताई जाए। इसके बाद दुकानदार राशि का परीक्षण कर सकेंगे और यदि उन्हें राशि न्यायसंगत लगे तो उसका भुगतान कर सकेंगे। वहीं, किसी प्रकार की विसंगति होने पर चैंबर के माध्यम से पुनर्विचार कराया जा सकेगा।
जैन ने बताया कि स्टील सिटी चैंबर की ओर से भारतीय इस्पात प्राधिकरण, भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय, इस्पात सचिव, भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी/डायरेक्टर इंचार्ज तथा नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक को विसंगतियों से संबंधित विस्तृत नौ पृष्ठीय पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजा गया है। पत्र में दोनों परिपत्रों में समय रहते आवश्यक संशोधन करने तथा चैंबर को इसकी जानकारी देने का अनुरोध किया गया है।
चैंबर ने स्थानीय प्रबंधन से यह भी जानना चाहा है कि इस विषय पर अब तक क्या पहल की गई है और आगे क्या कार्रवाई की जा रही है। जैन के अनुसार, अभी तक भिलाई इस्पात संयंत्र अथवा संबंधित एजेंसी की ओर से उनके पत्र का कोई प्रति-उत्तर प्राप्त नहीं हुआ है। चैंबर प्रबंधन के जवाब का इंतजार कर रहा है।
उन्होंने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करने वाले दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के संज्ञान में भी इस विषय को पुनः लाया जाएगा, ताकि प्रभावित दुकानदारों की समस्याओं का उचित समाधान हो सके।
-दुकानदारों से चैंबर की अपील
स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने शहर के व्यापारियों के नाम जारी अपील में कहा है कि जब तक प्रत्येक दुकानदार को लीज नवीनीकरण के लिए देय राशि की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक दुकानदारों को अपने दुकानों के लीज नवीनीकरण के संबंध में जल्दबाजी न करते हुए स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार करना चाहिए। चैंबर ने उम्मीद जताई है कि बीएसपी प्रबंधन व्यापारियों की मांग पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए प्रत्येक प्रभावित दुकानदार को व्यक्तिगत रूप से सूचना उपलब्ध कराएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.