बड़ी ख़बरें

भारी बारिश के बीच निकली कांवर यात्रा, सिद्धेश्वर धाम में हुआ जलाभिषेक

63518082026115259whatsappimage2026-08-18at5.14.45pm.jpeg

-भजन-कीर्तन के साथ नदी घाट पहुंचे कांवरिये, जलाभिषेक के बाद महाआरती एवं भंडारे का आयोजन

Image after paragraph


दुर्ग। भारी बारिश के बीच धार्मिक आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला, जब श्री सिद्धेश्वर धाम उद्भव सेवा संस्थान की ओर से कांवर यात्रा निकाली गई। कांवरिये भजन-कीर्तन करते हुए ग्राम बेलोदी के नदी घाट पहुंचे, जहां विधि-विधान से जल भरकर वापस सिद्धेश्वर धाम के लिए रवाना हुए।
कांवर यात्रा के दौरान भजन गायकों ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवर लेकर यात्रा में शामिल हुए और भगवान शिव के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। नदी घाट पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र जल कांवर में भरा और सिद्धेश्वर धाम उरला पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
सिद्धेश्वर धाम में कांवरियों द्वारा विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाआरती के दौरान पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

Image after paragraph


-शाम तक चला भंडारा
धार्मिक कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा शाम 7 बजे तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में श्री सिद्धेश्वर उद्भव सेवा संस्थान समिति के सदस्यों के साथ ग्राम उरला एवं आसपास के ग्रामीण तथा राहे समिति संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन में समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए कांवर यात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.