बड़ी ख़बरें

विधायक ललित चंद्राकर के हाथों 8 दिव्यांगजनों को मिला ट्राइसिकल एवं श्रवण यंत्र

58918082026113252whatsappimage2026-08-18at4.59.56pm.jpeg

-सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश, विधायक बोले—सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
दुर्ग।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर के निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पात्र दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राइसिकल, सामान्य ट्राइसिकल एवं श्रवण यंत्र (कान की मशीन) प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में विधायक श्री चंद्राकर ने लाभार्थियों को सहायक उपकरण प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को आवागमन, शिक्षा, रोजगार और दैनिक जीवन के कार्यों में सुविधा मिलेगी तथा वे अधिक आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।
कार्यक्रम में ग्राम डुडेरा के गोकुल कोसरे, ग्राम जंजगिरी के राजूलाल देशमुख, ग्राम खम्हरिया के हरिश कुमार साहू, ग्राम खोपली के पंकज कुमार कोसरे, ग्राम विनायकपुर के रामस्वरूप देशमुख, ग्राम करगाडीह के लुमेश कुमार साहू, ग्राम रुआबांधा रिसली गांधी चौक के सैमुएल छुरा एवं ग्राम झोला के रोहित निषाद को बैटरी चलित ट्राइसिकल, सामान्य ट्राइसिकल एवं श्रवण यंत्र प्रदान किए गए।
-“दिव्यांगजनों को समान अवसर देना सरकार की जिम्मेदारी”
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि किसी भी संवेदनशील और विकसित समाज की पहचान इस बात से होती है कि वहां प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने का अधिकार मिले। दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी प्रतिभा, क्षमता और आत्मविश्वास को उचित अवसर उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
-उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक समाज की मुख्यधारा में अपना योगदान दें।
-“ये उपकरण आपके सपनों की उड़ान के पंख हैं”
लाभार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी दिव्यांगजन दूसरों पर निर्भर न रहे और आत्मनिर्भर जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि ट्राइसिकल और श्रवण यंत्र केवल सहायक उपकरण नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास और आगे बढ़ने के साधन हैं। उन्होंने लाभार्थियों से शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सहायक उपकरण वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण, कौशल विकास, पुनर्वास सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
-जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला मंत्री नवीन पवार, उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर, रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, अंडा-निकुम मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, महामंत्री चंदू देवांगन, प्रवीण यदु, गुड्डू झा, पुनाराम कलिहारी, योगेश कुमार सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों एवं उनके परिजनों ने विधायक ललित चंद्राकर तथा राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण मिलने से उनके दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.