बड़ी ख़बरें

छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर फीडे रेटेड चेस चैंपियनशिप के अंडर 19 में आलोक कन्नौजे एवं सावी गौरी बने चैम्पियन

883180820260824321001759339.jpg

-अंडर 17 में लोकेश पांडे एवं इशिका मड़के विजेता

Image after paragraph


भिलाई/दुर्ग। आल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा  14 से 16 अगस्त तक आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप के अंडर 19 बालक वर्ग में रायपुर के आलोक कन्नौजे/1921, 7 हजार एवं ट्रॉफी/ ने 8 में से 7.5 अंक प्राप्त कर तथा बालिका वर्ग में रायपुर की सावी गौरी/1628,7 हजार एवं ट्रॉफी/ ने 5.5 अंक प्राप्त कर राज्य चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वही अंडर 17 बालक वर्ग में बिलासपुर के लोकेश पांडे/1726,5 हजार एवं ट्रॉफी/ ने 7 अंक प्राप्त कर तथा बालिका वर्ग में दुर्ग की इशिका मड़के/1696,5 हजार एवं ट्रॉफी/ ने 5.5 अंक प्राप्त कर राज्य विजेता बने ।
        पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जैन मिलन के अध्यक्ष संजय चातुर कार्यक्रम के अध्यक्ष जैन मिलन भिलाई के महासचिव मुकेश जैन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम अवॉर्डी सुश्री किरण अग्रवाल, इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन,रमेश अग्रवाल,सुबोध कुमार सिंह, दीपांकर सेन गुप्ता उपस्थित थे।
     जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि अंडर 19 बालक वर्ग में द्वितीय स्थान सालिक नवाज मनिहार/5 हजार एवं ट्रॉफी, राजनांदगांव/ तृतीय अहीलान रॉय/ 3 हजार एवं ट्रॉफी, रायपुर/ चतुर्थ शिल्प कुमार घोड़ेसवार/2 हजार रुपए एवं ट्रॉफी,दुर्ग/ पांचवा यश सिंह/1 हजार एवं मोमेंटो, रायपुर/ छठवां शुभांकर बामलिया/ 1 हजार एवं मोमेंटो/ रहे।
     अंडर 19 बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान जसमन कौर/5 हजार एवं ट्रॉफी,कोरबा/ तृतीय अनिका रेड्डी गोलुगुरी/3 हजार एवं ट्रॉफी, रायपुर/ चतुर्थ सुकृति शर्मा/2 हजार एवं ट्रॉफी, रायपुर/ पांचवा अंशिका मिंज/1 हजार एवं मोमेंटो/ एवं छठवें स्थान पर शानिया ध्रुवंशी/1 हजार एवं मोमेंटो/ रहे।
    अंडर 17 के बालक वर्ग में द्वितीय स्थान भौमिक सिंह चौहान/3 हजार एवं ट्रॉफी, रायपुर/ तृतीय प्रांजल सिंह/2 हजार एवं ट्रॉफी,दुर्ग/ चतुर्थ कीरत सिंग गुजराल/1 हजार एवं ट्रॉफी/ पांचवा अभिनव सिंह राजपूत/ मोमेंटो,दुर्ग / छठवां स्थान उत्कर्ष यादव / मोमेंटो,रायपुर/ ने प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान परिधि लिलहारे/3 हजार एवं ट्रॉफी,दुर्ग/ तृतीय चारवी माण्डले/ 2 हजार रुपए एवं ट्रॉफी,दुर्ग/ चतुर्थ कासवी जैन/1 हजार एवं ट्रॉफी,दुर्ग/ पांचवा अनिरुद्धी अनंत/मोमेंटो, रायगढ़/ एवं छठवां स्थान पर संबोधी सिंह/ मोमेंटो, बिलासपुर/ रही।
राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए इन खिलाड़ियों का हुआ चयन ...
    छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप के अंडर 19 बालक वर्ग में  आलोक कन्नौजे/रायपुर/ लोकेश पांडे/बिलासपुर/ सालिक नवाज मनिहार/राजनांदगांव/भौमिक सिंह चौहान/ रायपुर/ बालिका वर्ग में सावी गौरी/ रायपुर/ इशिका मड़के/दुर्ग/ जसमन कौर/कोरबा/परिधि लिलहारे/दुर्ग।
   अंडर 17 बालक वर्ग में आलोक कन्नौजे/रायपुर/ लोकेश पांडे/ बिलासपुर/ बालिका वर्ग में सावी गौरी / रायपुर/ इशिका मड़के/दुर्ग/ 
ये सभी चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
   इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय चातुर ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रदेश भर से आए शतरंज खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हार जीत जीवन का हिस्सा है। हार से निराश नहीं होकर हमें अपनी गलती में सुधार कर आगे की तैयारी करनी चाहिए।
 अध्यक्षता कर रहे मुकेश जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन से प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने ऐसे आयोजन में सदैव सहयोग प्रदान करने का वादा किया।
    विशिष्ट अतिथि विक्रम अवॉर्डी सुश्री किरण अग्रवाल ने कहा कि जब तक कड़ी अभ्यास एवं मेहनत नहीं करेंगे तब तक हम आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि एकाग्रता,धैर्य एवं संयम तथा कड़ी मेहनत कर हम कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। 
   स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के 17 जिलों से कुल 190 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। सभी भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं ई सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा, ओमप्रकाश बंदे एवं सीनियर नेशनल आर्बिटर विक्रम सिंह राजपूत, चंदन विश्वकर्मा,मनोज साहू थे।
    आयोजन में समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा,फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा, तुलसी सोनी सह सचिव सुबोध कुमार सिंह, दीपांकर सेन गुप्ता, दिनेश जैन,सुरेन्द्र बल्लेवार, इम्तियाज अली का विशेष योगदान रहा। जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ दुर्ग के सचिव तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.