होम / बड़ी ख़बरें / राखी पर बहनों को मिलेगा सुरक्षा का ‘उपहार’, डॉ. प्रतीक उमरे की अनूठी पहल
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे द्वारा बहनों की रक्षा के संकल्प के साथ उन्हें पेपर स्प्रे उपहार स्वरूप भेंट किया जाएगा ताकि किसी अप्रिय अथवा आपात स्थिति में महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठा सकें।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि आज के समय में महिलाओं की सुरक्षा केवल परिवार, समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि महिलाओं को भी आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक और सक्षम बनाना जरूरी है।बढ़ती छेड़छाड़,पीछा करने,अभद्र व्यवहार और अन्य आपराधिक घटनाओं के कारण विशेषकर उन महिलाओं को असुरक्षा का सामना करना पड़ता है,जिन्हें पढ़ाई,नौकरी,व्यवसाय अथवा अन्य जरूरी कार्यों के लिए अकेले घर से बाहर निकलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं,बल्कि बहनों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है।इसी भावना के साथ पेपर स्प्रे को प्रतीकात्मक सुरक्षा उपहार के रूप में वितरित करने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य किसी प्रकार का भय पैदा करना नहीं,बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास,जागरूकता और आत्मसुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं और नागरिकों को भी महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।बहनों की रक्षा केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं होनी चाहिए।बहन जब घर से बाहर निकले तो वह सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरी रहे,यही वास्तविक रूप से उसकी रक्षा का संकल्प है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.