होम / बड़ी ख़बरें / जन्मदिन पर नमन चंद्राकर ने किया प्रथम बार रक्तदान, दिया मानव सेवा का संदेश
बड़ी ख़बरें

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर एवं श्रीमती मीनाक्षी चंद्राकर के सुपुत्र नमन चंद्राकर ने अपने 20वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार, 13 अगस्त को जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक में पहली बार रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर उन्होंने युवाओं को भी मानव सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।
इसी अवसर पर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक स्टाफ हिमांशु चंद्राकर ने भी रक्तदान किया। उन्होंने अब तक 17वीं बार रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
रक्तदान कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिंज, डॉ. संत राम चुरेंद्र, अस्पताल सलाहकार डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. लियामन चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर सती गुप्ता, तरुणा रावत, काउंसलर टी.एस. एंथोनी, लेखापाल शेखर सहित अस्पताल एवं ब्लड बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान लैब टेक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह, सीनियर लैब टेक्नीशियन रमेश पाल, इंद्रजीत चंद्राकर, लैब सुपरवाइजर रूपेश सर्पे, लैब टेक्नीशियन महेंद्र चंद्राकर, तीरथ यादव, भूपेश दिल्लीवार, तरुण, सूरज कुर्रे, माला, महेंद्र साहू सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
जन्मदिन पर रक्तदान की पहल को उपस्थित लोगों ने सराहनीय बताते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने वाली सेवा है। युवाओं द्वारा इस दिशा में आगे आना समाज में सकारात्मक संदेश देता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.