अपराध

नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 18 हजार सिगरेट जब्त

49412082026121443whatsappimage2026-08-12at5.40.12pm.jpeg

-आईटीसी के नाम से तैयार नकली उत्पादों की कीमत 2.07 लाख रुपये; सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

Image after paragraph


दुर्ग। इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में ITC Limited के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नाम से नकली सिगरेट बेचने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18 हजार नकली सिगरेट बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 7 हजार रुपये बताई गई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) तथा कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार 11 अगस्त 2026 को ITC Limited के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर नकली GOLD FLAKE सिगरेट की बिक्री की सूचना दी गई। प्रार्थी ने बताया कि वह Private Eye Intellectual Property Right Solutions में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है और ITC Limited के उत्पादों की नकल करने एवं उनका विक्रय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत है।
सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में तत्काल जांच की। मौके से GOLD FLAKE PREMIUM के नाम एवं पैकेजिंग से मिलते-जुलते नकली सिगरेट उत्पाद बरामद किए गए। प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 440/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की।
-दो आरोपियों की गिरफ्तारी
विवेचना के दौरान पुलिस ने विशाल जसवानी (36), निवासी गुरुनानक नगर, सत्यम बेकरी गली, दुर्ग तथा निखिल सिहानी (29), निवासी सदानी नगर, सिंधी कॉलोनी, दुर्ग को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
-18 हजार नकली सिगरेट जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से GOLD FLAKE PREMIUM नाम अंकित दो प्रकार के उत्पाद बरामद किए। इनमें 24 बंडलों में 12 हजार सिगरेट तथा 12 बंडलों में 6 हजार सिगरेट शामिल हैं। इस प्रकार कुल 18 हजार सिगरेट, जिनकी कुल कीमत 2,07,000 रुपये है, जब्त की गई हैं। उत्पादों के पैकेट पर MRP 115 रुपये तथा QR नंबर भी अंकित पाया गया।
-वास्तविक उत्पाद से मिलती-जुलती पैकेजिंग का इस्तेमाल
पुलिस के मुताबिक आरोपी निजी आर्थिक लाभ के उद्देश्य से ITC Limited के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नाम, पैकेजिंग और पहचान से मिलते-जुलते नकली सिगरेट उत्पादों का विक्रय कर रहे थे। इस तरह ग्राहकों के बीच वास्तविक उत्पाद को लेकर भ्रम उत्पन्न होने के साथ कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचने की स्थिति बन रही थी।
पुलिस ने मामले में नकली उत्पादों की जब्ती, आरोपियों की गिरफ्तारी और आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की है। प्रकरण में आगे की विवेचना एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है।
-दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी ब्रांड के नकली या संदिग्ध उत्पादों की बिक्री अथवा भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। उपभोक्ताओं से भी उत्पाद खरीदते समय उसकी पैकेजिंग और प्रामाणिकता की जांच करने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा कि नकली उत्पादों के निर्माण, भंडारण और विक्रय में संलिप्त लोगों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.