दुर्ग-भिलाई

रसमड़ा में 43 छात्राओं को मिली सरस्वती निःशुल्क साइकिल

81707082026121002whatsappimage2026-08-07at5.36.43pm.jpeg

-विधायक ललित चंद्राकर ने किया वितरण, स्कूल परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत पौधरोपण

Image after paragraph


रसमड़ा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसमड़ा में सरस्वती निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए।
विधायक चंद्राकर ने कक्षा 9वीं की 43 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उन्हें विद्यालय तक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि ये साइकिलें बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनेंगी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत स्कूल परिसर में नीम, कदम और कटहल के पौधे भी रोपे। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण करना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे अभियान से जुड़ते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही उसे भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक और समावेशी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, समय पर निःशुल्क पुस्तक एवं गणवेश वितरण, अतिरिक्त पौष्टिक आहार, नियमित पालक-शिक्षक बैठक, न्योता भोज सहित भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न नवाचारों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए वातावरण तैयार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सरपंच मोतिम बालकिशन निषाद, जिला पंचायत सभापति प्रिया साहू, मंडल महामंत्री चेतन साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद साहू, महामंत्री चमन यादव, एसएमडीसी अध्यक्ष रामाधिन पारकर, मंडल उपाध्यक्ष नंदू निर्मलकर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामकली साहू, बूथ अध्यक्ष रामखिलावान यादव, देवप्रकाश साहू, प्राचार्य एन.वी.एस. नलिनी, उषा बोहरा, सुशील केसरी, जी.पी. तिवारी, आईटीआई प्राचार्य खोपरा गड़ई, रुपेश यादव, गरीबा तांडी सहित छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य एन.वी.एस. नलिनी ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.