दुर्ग

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुशंसा से बनी टीम

image_380x226_66c438db364bd.jpg

- जिला सदस्यता अभियान टोली के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये एवं सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू व डॉ. मानसी गुलाटी को बनाया गया

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ होने जा रहा है इसी तारतम्य में दुर्ग जिला भाजपा संगठन अंतर्गत भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस सदस्यता अभियान में सभी लोगों को नए सिरे से पार्टी की सदस्यता लेनी है।  

जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि दुर्ग जिले में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए जिला सदस्यता अभियान टोली बनाई गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के अनुशंसा से प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा जिला सदस्यता अभियान टोली का संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये (जिला भाजपा उपाध्यक्ष) को बनाया गया है तथा इस टोली में रविशंकर सिंह (भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य), रोहित साहू (जिला भाजपा मंत्री) और डॉ. श्रीमती मानसी गुलाटी (जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य) को सदस्य के रूप में सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। 

जिला सदस्यता अभियान टोली के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि भाजपा ने अखिल भारतीय स्तर पर 10 करोड़ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अलग-अलग राज्यों को अलग-अलग लक्ष्य प्रदान किया गया है। वर्ष 2014 और वर्ष 2019 की सदस्यता अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 29 लाख सदस्य बनाए गए थे। 20 अगस्त मंगलवार को सदस्यता टोली की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में आहूत की गई है, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह विशेष रूप से इस बैठक में सदस्यता के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, इस बैठक में सदस्यता के लिए व्यापक रणनीति तय की जाएगी। इस बैठक में जिले की सदस्यता टोली के साथ-साथ प्रदेश कोर ग्रुप भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारी, सांसद, विधायक, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सहसंयोजक, नगर निगम के महापौर एवं नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष शामिल होकर सदस्यता अभियान संबंधी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशों को ग्रहण करेंगे। 

जिला सदस्यता अभियान टोली के सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू, डॉ.मानसी गुलाटी ने कहा कि दुर्ग जिले में विगत 2019 में हुई सदस्यता के रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनेगा। बूथ स्तर पर नए सिरे से सदस्य बनने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
65529062025140005newspaper_compressed_page-0001(1).jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.