होम / दुर्ग-भिलाई / राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने जिला चिकित्सालय दुर्ग का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय दुर्ग का निरीक्षण कर अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने ओपीडी, विभिन्न वार्डों, अटल लैब तथा अन्य चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान आयोग की टीम ने अस्पताल में स्वच्छता, उपचार व्यवस्था, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। टीम ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिंज ने अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश यादव, अटल लैब प्रभारी डॉ. जे.पी. मेश्राम, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. संतराम चुरेंद्र, अस्पताल सलाहकार डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, मैट्रन चित्ररेखा बोरकर, एकाउंटेंट योगेश चंद्राकर, ब्लड बैंक टेक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह, हिमांशु चंद्राकर सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.