होम / दुर्ग-भिलाई / संत रविदास महाराज की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी का कलश दुर्ग पहुंचा, 17 मंडलों में निकलेगी कलश यात्रा
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल संत शिरोमणि रविदास महाराज की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरा कलश लेकर बुधवार को दुर्ग पहुंचा। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कलश प्राप्त करने के बाद प्रतिनिधिमंडल के दुर्ग पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
दुर्ग जिले की सीमा में प्रवेश करते ही कुम्हारी मंडल के कार्यकर्ताओं ने कलश का स्वागत किया। इसके बाद पटेल चौक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिनिधिमंडल का अभिनंदन किया। बाद में कलश को शनिचरी बाजार स्थित श्री लंगुर वीर हनुमान मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया।
रायपुर से कलश लेकर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर एवं उषा टावरी, जिला महामंत्री दिलीप साहू और विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, जिला मंत्री शैलेंद्र शैंडे, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक दिनेश देवांगन, कार्यालय प्रभारी मदन वढ़ई, प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष खेमलाल देशलहरे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज को समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी को जिले के प्रत्येक मंडल तक पहुंचाकर संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को भाजपा जिला मुख्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संत रविदास महाराज की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे 17 कलश जिले के 17 मंडलों के मंडल अध्यक्षों को सौंपे जाएंगे। इसके बाद प्रत्येक मंडल में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्राएं निकाली जाएंगी।
सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य संत रविदास महाराज के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया।
इस दौरान अशोक राठी, राजीव पांडेय, गायत्री वर्मा, आसिफ अली, रजा खोखर, अरुण सिंह, कंचन सिंह, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, अविनाश राजपूत, जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेंकर, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, अमित पटेल, नवीन साहू, मन्नू साहू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, महामंत्री अनिकेत यादव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री डॉ. भारती साहू, बाबा ब्रह्म भट्ट, ओमप्रकाश पांडेय, विनोद चंद्राकर, आराधना पांडेय, संजू शर्मा, सरिता चंद्राकर, कमल सोनी, श्रद्धा सोनी, राजेश शुक्ला, निरंजन दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.