दुर्ग-भिलाई

दुर्ग-धमधा रोड लूट-हत्या कांड का 48 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग अभिरक्षा में

49605082026125030whatsappimage2026-08-05at6.17.43pm.jpeg

दुर्ग। दुर्ग-धमधा रोड पर लूट के दौरान युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दुर्ग पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार, पाइप, डंडा तथा लूटी गई नगदी बरामद कर जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 2 अगस्त 2026 को ग्राम तुमाकला निवासी चोवाराम लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिचित भूषण पटेल एवं प्रकाश सिंह कश्यप के साथ मोटरसाइकिल से शंकराचार्य अस्पताल जा रहे थे। देर रात करीब 2 बजे जब वे दुर्ग-धमधा रोड स्थित जय गजानंद ट्रक श्रृंगार के सामने पहुंचे, तभी काले रंग की डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उनकी बाइक रोककर विवाद शुरू कर दिया।
आरोपियों ने डंडों से मारपीट करते हुए मोबाइल और नगदी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक आरोपी ने प्रकाश सिंह कश्यप पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य आरोपियों ने चोवाराम और उसके साथी से भी मारपीट कर करीब चार हजार रुपये लूट लिए और धमधा की ओर फरार हो गए। घायल प्रकाश सिंह कश्यप को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी जेवरा सिरसा और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर दुर्ग, भिलाई, धमधा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और वैज्ञानिक जांच के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर एक आरोपी तथा तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार, पाइप, डंडा और लूटी गई नगदी बरामद कर जब्त कर ली गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदर्श उर्फ लाल (19 वर्ष), निवासी कादम्बरी नगर, राम मंदिर के सामने, मोहन नगर, दुर्ग के रूप में हुई है। तीन अन्य आरोपियों के विधि से संघर्षरत बालक होने के कारण उनकी पहचान गोपनीय रखी गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी देर रात सुनसान सड़कों पर राहगीरों को रोककर विवाद करते थे और मारपीट कर मोबाइल व नगदी लूटते थे। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम देते थे।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। समय पर दी गई सूचना अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.