-रामेश्वरम तीर्थ की भव्य झांकी वाले पंडाल में विराजेगे गणपति बप्पा, उत्सव की तैयारी तेज

दुर्ग। पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में इस वर्ष भी गणेश उत्सव पर भव्य आयोजन होगा। इसे लेकर श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति द्वारा रविवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और दुर्ग सांसद विजय बघेल ने संयुक्त रूप से उत्सव स्थल में मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कर तैयारियों का श्री गणेश किया और समिति के पदाधिकारियों को गणेश उत्सव के दूसरे वर्ष भी भव्य व सफल आयोजन की बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाया।
भूमिपूजन के अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी विश्वास चंद्राकर, नगर निगम एमआईसी सदस्य नीलेश अग्रवाल, वार्ड पार्षद संजय अग्रवाल, लीलाधर पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में रामेश्वरम तीर्थ की भव्य झांकी वाले पंडाल में गणपति बप्पा विराजेगे। गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को है। जिसके लिए अभी करीब सवा महीने शेष हैं। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति ने अपने भव्य आयोजन से जिले में श्रद्धालुओं के बीच विशेष पहचान बनाई है। जिसके चलते भूमिपूजन उपरांत भव्य पंडाल निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाओं की विधिवत तैयारी शुरू कर दी गई है।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि यह गणेश उत्सव का दूसरा वर्ष है। इस वर्ष पद्मनाभपुर स्थित मिनी स्टेडियम में भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापना एवं रामेश्वरम तीर्थ की मनमोहक झांकी पर आधारित आकर्षक पंडाल तैयार करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा धनुषकोटी का दिव्य दृश्य, रामसेतू का जीवंत निर्माण, श्रीलंका द्वीप का प्रतीकात्मक स्वरुप, रामेश्वरम के 22 तीर्थकुंड के दर्शन, अग्नि तीर्थम का निर्माण, विश्व प्रसिद्ध 1008 स्तंभ वाले मंदिर परिसर का भव्य प्रतिरुप की झांकिया श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी, वहीं यूनेस्को विश्व धरोहर की अवधारणा से प्रेरित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भगवान शिव की भस्म आरती, नशा मुक्ति हेतु जन जागरण चलचित्र का आयोजन और स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश गणेश उत्सव में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का निर्माण इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध आंधी गांव के कुशल मूर्तिकारों द्वारा किया जा रहा है। भूमिपूजन के अवसर पर श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष
संजीव श्रीवास्तव , रत्नाकर राव, राजेश शर्मा, राजेंद्र सिंह भाटिया , पवन चंद्राकर, संतोष खिरोड़कर, चंचल सेठिया, श्री साई मंदिर समिति अध्यक्ष धनेंद्र सिंह चंदेल, सचिव धीरेंद्र शर्मा, बंटी भाटिया , प्रदीप चौहान, नवीन चौधरी , विनय गुप्ता, सोनू हजारे, पवन साहू , नीरज तिवारी, करण तिवारी, सुश्री नेहा जैन, सजल जैन निकेश साहू, विकास गुप्ता, श्रीमती लता नवघरे , तुषार चंद्राकर , अंकित तिवारी , सतीश सोनवानी, आशीष नसीने, हितेश देशमुख , राहुल चक्रवर्ती, गोपाल शर्मा, मो. फराज,शशि सिंह , गोपाल यादव , अक्षत श्रीवास्तव, श्री मोनू पांडे , ऋषि आसेटकर , दीपक जैन , जितेंद्र पात्रे, सिराज अली, श्रीमती अनु चंद्राकर, नागेन्द्र तिवारी, पीयूष चन्द्राकर, श्रीमती यशोदा चंद्राकर,रविन श्रीवास्तव ,धर्मेंद्र चंद्राकर, सुभाष तांडी ,राहुल मियानी ,
भूपेंद्र सिंह ,हरीश जमानी,अदिति खारिया के अलावा समिति के अन्य सदस्य और सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.