दुर्ग

गुरु पूर्णिमा पर  रामदेव बाबा दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

53329072026133614whatsappimage2026-07-29at6.58.48pm.jpeg

-भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें

Image after paragraph

दुर्ग। पुलगांव नाका स्थित नवकार परिसर के श्री रामदेव बाबा दरबार में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र (चालीसगांव) के संत गुरुदेव सोहनलाल बापजी की पावन स्मृति में आयोजित महोत्सव में उनकी शिष्या भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरबार पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में मेले जैसा वातावरण देखने को मिला। प्रात:काल गुरुदेव की महाआरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा। प्रसिद्ध भजन गायक गौरव बजाज ने गुरुदेव के जीवन पर आधारित भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते हुए नृत्य एवं संकीर्तन कर अपनी श्रद्धा अर्पित करते रहे। गुरु पूर्णिमा महोत्सव में  जनप्रतिनिधियों, धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन किए तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Image after paragraph

प्रमुख रूप से पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. सरोज पांडेय, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अशोक राठी, जिला कैट चेयरपर्सन पवन बढ़जात्या, श्री साई मंदिर समिति  अध्यक्ष धनेंद्र सिंह चंदेल, सचिव धीरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रामेंद्र वंजारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी दर्शन के लिए दरबार पहुंचे थे। दोपहर में महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
महोत्सव में श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर समिति के प्रमुख रमेश कुमार जैन, पायल जैन, मनीष जैन, प्रवीण पींचा, गौरव बजाज, गौरव पींचा, राकेश धाड़ीवाल, संतोष छाजेड़, महावीर बाफना, मनीष छाजेड़, मोंटी सोनी, प्रशांत शर्मा, आशीष सोनी, पंकज राव, रूपल गुप्ता, गूंजा पींचा सहित समिति के अन्य सदस्यों ने व्यवस्था संभालते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं के अलावा  श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव को यादगार बना दिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.