ब्रेकिंग

भाजपा ओबीसी मोर्चा का संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

14028072026140907whatsappimage2026-07-28at7.36.46pm.jpeg

-विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, प्रबुद्ध जनों का हुआ सम्मान

Image after paragraph


दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा सोमवार को दुर्ग के बायपास रोड स्थित चौहान इंपीरियल में संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन विस्तार, विकसित भारत-2047 के लक्ष्य तथा ओबीसी समाज की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग से जुड़े प्रबुद्ध जनों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान भी किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने की। विशेष अतिथियों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी एवं गजेंद्र यादव, भाजपा संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय, भाजपा जिला संगठन प्रभारी रामजी भारती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, कोमल जंघेल, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र साहू, कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, उपाध्यक्ष तुलसी साहू, कोषाध्यक्ष कन्हैया सोनी, जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन एवं तेखन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता पवन साय ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ा हुआ है और ओबीसी मोर्चा संगठन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि समाज के बीच सक्रिय रहकर विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती तथा तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रमों को संगठन के निर्देशानुसार सफल बनाने का आह्वान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पिछड़ा वर्ग देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति का मजबूत आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओबीसी समाज को सम्मान, अवसर और भागीदारी देने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का आग्रह किया।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ओबीसी वर्ग प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब समाज का हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल, उद्यमिता और आधुनिक तकनीक को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि ओबीसी समाज की एकता, जागरूकता और संगठनात्मक शक्ति ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, संपर्क और समर्पण के माध्यम से समाज में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान दुर्ग संभाग के सभी जिलों से पहुंचे ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन प्रबुद्ध जनों के सम्मान और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.