दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में घुसकर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही इस मामले के तीनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। इससे पहले मुख्य आरोपी को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर चोरी किया गया कॉपर बरामद कर लिया गया था।
पुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने थाना भिलाई भट्ठी में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे से अवैध रूप से परिसर में प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। सीआईएसएफ की सतर्कता से मुख्य आरोपी नेमचंद यादव मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से करीब ₹1.26 लाख मूल्य का स्क्रैब कॉपर बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।
घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी आकाश कुहीकर और प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। 27 जुलाई 2026 को दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने नेमचंद यादव के साथ मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी औद्योगिक परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी कर बाहर ले जाने की योजना बनाकर पहुंचे थे, लेकिन सीआईएसएफ की मुस्तैदी से उनका प्रयास विफल हो गया।
इस कार्रवाई में थाना भिलाई भट्ठी के प्रभारी उप निरीक्षक भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक आशीष प्रसाद और अमित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक संपत्तियों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.