दुर्ग । सिविल लाइन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध श्री साई बाबा मंदिर में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर समिति के अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल एवं सचिव धीरेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ प्रात: 7 बजे श्री साई बाबा के महाभिषेक, आरती एवं हवन-पूजन से होगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। यह समस्त धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के मुख्य पुजारी कैलाशचंद्र तिवारी के सानिध्य में संपन्न होंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर से देर रात तक मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में साई भजनों से गुंजायमान रहेगा। दोपहर 3 बजे साई महिला भजन मंडली कसारीडीह द्वारा भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं सायं 7 बजे श्री साई बाबा की आरती उपरांत भव्य साई भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें गायक कलाकार साई भजनों के साथ अन्य मनमोहक भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल एवं सचिव धीरेंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.