-शहीद भगत सिंह विद्यालय की छात्राओं को शासन की योजना का मिला लाभ
दुर्ग। शासकीय अनुदान प्राप्त शहीद भगत सिंह रा.उ.मा. विद्यालय, तितुरडीह में शासन द्वारा संचालित सरस्वती सायकिल योजना अंतर्गत कक्षा 9 वीं की छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। यह सायकल जिला शिक्षण समिति के शाला संचालन समिति अध्यक्ष विरेन्द्र शुक्ला एवं विद्यालय के प्राचार्य सीपी अग्रवाल के संयुक्त प्रयास से वितरित किया गया।
इस अवसर पर शाला संचालन समिति अध्यक्ष विरेन्द्र शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सायकल छात्राओं के लिए उपयोगी होगा। छात्राओं को स्कूल आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब वे समय पर स्कूल पहुंच पाएंगे। कार्यक्रम का संचालन एसएन हरमुख ने किया। सायकल वितरण के दौरान स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका के अलावा विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.