दुर्ग

कारगिल विजय दिवस पर विधायक ललित चंद्राकर ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुना 'मन की बात'

446260720261207091001638320.jpg

दुर्ग। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने स्टेशन मरोदा स्थित बी.आर.पी. कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 16 के बूथ क्रमांक 227 में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, प्रेरणा और नवचेतना का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रजीवन के विभिन्न आयामों से लोगों को परिचित कराते हुए सकारात्मक सोच, सद्भावना और नई सीख प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से प्रधानमंत्री अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ का उल्लेख कर रहे हैं। बस्तर ओलंपिक, बस्तर पंडुम और मल्हार में मिले ताम्रपट जैसी उपलब्धियों का जिक्र देशभर के सामने करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री ने 'कैच द रेन' अभियान के तहत कोरबा का उल्लेख किया, जिसके लिए प्रदेशवासी उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आगामी गणेशोत्सव में प्रदेश और अपने गांव की मिट्टी से बनी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने तथा स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया है। स्वदेशी को अपनाने का यह संकल्प आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को और अधिक मजबूती देगा।
कार्यक्रम में मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, मंडल उपाध्यक्ष एवं बूथ प्रभारी नवीन ममता सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष राजूराम, इंदु साहू, संतोष कुशवाहा, रोहित साहू, दिलीप सोनी, यशवंत कुमार, विक्की नायक, दुबे दास साहू, सुशीला साहू, लीला साहू, राधा साहू, सोनिया मंडावी, दानेश्वरी मंडावी, पुष्पांजलि महाराणा, पुष्पा, सस्मिता महाराणा, टिकेश्वरी, सरिता, पार्वती, सुमन पाल, लीला ठाकुर एवं केजई बाई देवांगन सहित बड़ी संख्या में बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.