नई दिल्ली । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने इसे लोकतंत्र और जनभागीदारी की जीत बताया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने संदेश में उन्होंने छात्र आंदोलन से जुड़े सभी लोगों और देशभर के नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि अब जवाबदेही के बाद शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में आगे बढ़ने का समय है।
वांगचुक ने अपने संदेश में लिखा कि यह लोकतंत्र की जीत है, जो जनता की आवाज से निकली है। उन्होंने छात्र संगठन सीजेपी, देश की युवा पीढ़ी और उन नागरिकों को बधाई दी, जिन्होंने बिना भय के अपनी बात रखी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को मजबूती से उठाया।
नीट-यूजी परीक्षा विवाद के दौरान सोनम वांगचुक छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आए थे। उन्होंने जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की मांग को लेकर 20 दिनों तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की। अनशन के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद इस आंदोलन ने राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक ध्यान आकर्षित किया।
वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद आंदोलन को नया बल मिला। इसके बाद सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए, जिससे छात्रों के आंदोलन और शिक्षा सुधार की मांग को और गति मिली।
इधर, इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने भी सोशल मीडिया पर अपना त्यागपत्र साझा किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि पिछले चार दशकों से उनका जीवन छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.