होम / दुर्ग-भिलाई / विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंची पिंक पेट्रोलिंग टीम, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। दुर्ग पुलिस की पिंक पेट्रोलिंग टीम द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा आम नागरिकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
थाना भिलाई भट्टी क्षेत्र स्थित श्री नारायण गुरु स्कूल में पिंक पेट्रोलिंग टीम ने विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य ने पिंक पेट्रोलिंग की पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने वाला प्रभावी अभियान बताया।
इसी क्रम में थाना मोहन नगर क्षेत्र के जय पब्लिक स्कूल एवं शासकीय प्राथमिक शाला कैलाश नगर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को डायल-112 आपातकालीन सेवा, महिला हेल्पलाइन 1091 तथा अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति या महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामले में इन सेवाओं का तत्काल उपयोग किया जा सकता है।

पिंक पेट्रोलिंग टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों और ठेला व्यवसायियों के बीच पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान लोगों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि पिंक पेट्रोलिंग अभियान का उद्देश्य महिलाओं, छात्राओं और बच्चों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास बढ़ाना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी घटना की सूचना तत्काल डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1091 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.