-पारदर्शी लॉटरी से हुआ आवास आवंटन, महापौर ने सौंपे अलॉटमेंट पत्र
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस माह पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से 21 पात्र हितग्राहियों को आवास आवंटित किए गए।
निगम द्वारा सरस्वती नगर, मां कर्मा बोरसी और गोकुल नगर में अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (एएचपी) घटक के तहत निर्मित आवासों का आवंटन किया गया। इस दौरान गोकुल नगर में 1, सरस्वती नगर में 16 तथा मां कर्मा बोरसी में 4 आवासों के लिए प्राप्त कुल 21 आवेदनों का लॉटरी के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चयन किया गया। पूरी प्रक्रिया हितग्राहियों की मौजूदगी में संपन्न हुई, जहां प्रत्येक हितग्राही ने स्वयं पर्ची निकालकर अपने आवास का चयन किया।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, जितेंद्र ताम्रकार, रामचंद्र सेन तथा सहायक अभियंता संजय ठाकुर की उपस्थिति में चयनित हितग्राहियों को आवंटन पत्र प्रदान किए। निगम प्रशासन ने बताया कि निर्धारित राशि जमा करने के बाद हितग्राहियों को आधिपत्य (कब्जा) पत्र भी जारी किया जाएगा।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के तहत आवंटित मकानों में केवल पात्र हितग्राही ही निवास करेंगे। यदि कोई आवंटी मकान को किराये पर देता है या योजना के नियमों का उल्लंघन करता है, तो नगर निगम द्वारा आवंटन निरस्त करने सहित नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में दीपक संचेती, हिमांशु बेलेंद्रे, सीएलटीसी के अधिकारी-कर्मचारी, सहायक ग्रेड-3 भीम कुमार निषाद सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.