रायपुर

सेवानिवृत्ति से संबंध समाप्त नहीं होते: अशोक चंद्राकर

25423072026111817whatsappimage2026-07-23at4.45.55pm.jpeg

-जिंदगी छोटी नहीं है हम जीना देर से शुरू करते हैं: डॉ अजय आर्य
रायपुर।
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी, रायपुर में चार समर्पित शिक्षकों के सम्मान में गरिमामय एवं भावपूर्ण सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर के. लक्ष्मण राव (टीजीटी शारीरिक शिक्षा), वी. मनोज (टीजीटी गणित), श्रीमती नीलम शर्मा (प्राथमिक शिक्षिका) तथा डॉ. ज्ञानशंकर श्रीवास (टीजीटी शारीरिक शिक्षा) के दीर्घकालीन, अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी शैक्षिक योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
विद्यालय के प्राचार्य अशोक चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि "सेवानिवृत्ति केवल शासकीय सेवा का समापन है, संबंधों का नहीं। कोई कहीं नहीं जा रहा है, इसलिए वातावरण को अत्यधिक गमगीन बनाने की आवश्यकता नहीं है। आप सभी सदैव केंद्रीय विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे।" उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके अमूल्य योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की।
समारोह में अनेक भावपूर्ण गीतों, संस्मरणों एवं शुभकामना संदेशों ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। उपस्थित शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सेवानिवृत्त साथियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र गिरी एवं महासचिव डॉ. अजय आर्य भी समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे। शैलेंद्र गिरी ने कहा कि "केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इसका आधार यहां कार्यरत शिक्षकों की निष्ठा, समर्पण, गुणवत्ता एवं राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता है। ऐसे शिक्षक संगठन की वास्तविक शक्ति हैं और उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"
महासचिव डॉ. अजय आर्य ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा, "मनुष्य को अपने मन का कार्य अवश्य करना चाहिए। जीवन छुट्टी नहीं है, किंतु छोटा भी नहीं है। हम अक्सर जीना देर से शुरू करते हैं। सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि अनुभव, सेवा और सृजन के नए अध्याय का शुभारंभ है।"
इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ की ओर से अध्यक्ष शैलेंद्र गिरी एवं महासचिव डॉ. अजय आर्य ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षक साथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके दीर्घ, स्वस्थ, सुखमय एवं सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन रश्मि द्विवेदी (टीजीटी संस्कृत), आदिल यजदानी (टीजीटी अंग्रेजी) एवं अनामिका कश्यप (प्राथमिक शिक्षिका) ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में उपप्राचार्य मर्सकोले मैडम सहित एन. डी. साहू, बी. आर. गजपाल, सुशांत डे, शशांक श्रीवास्तव, सुनीता गावंडे, जीवेश साहू, प्रभा सेठ तथा विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं आनंदमय जीवन की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। समारोह आत्मीयता, सम्मान और पारिवारिक भावनाओं का सुंदर उदाहरण बन गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.