होम / दुर्ग-भिलाई / छत्तीसगढ़ में डिजिटल एफआईआर लागू करने वाला पहला जिला बना दुर्ग, ई-साइन से होगी पूरी प्रक्रिया
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बन गया है, जहां प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है। अब जिले में विवेचक और प्रार्थी दोनों ई-साइन (डिजिटल हस्ताक्षर) के जरिए एफआईआर प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं, जिससे एफआईआर दर्ज करने की व्यवस्था अधिक पारदर्शी, सुरक्षित, त्वरित और नागरिक-अनुकूल बन गई है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश के सभी थानों को उपलब्ध कराए गए ई-पेन (E-Pen) के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षर प्रणाली लागू की गई है। दुर्ग जिले के सभी विवेचक अब शत-प्रतिशत ई-साइन के माध्यम से एफआईआर की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। इसी क्रम में थाना भिलाई नगर में पहली बार प्रार्थी का भी ई-साइन सफलतापूर्वक कराया गया, जिसके साथ दुर्ग पूर्णतः डिजिटल एफआईआर प्रणाली लागू करने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया।
नई व्यवस्था के तहत एफआईआर पंजीयन प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस होने के साथ-साथ डिजिटल रिकॉर्ड का सुरक्षित संधारण भी सुनिश्चित होगा। इससे दस्तावेजों की पारदर्शिता बढ़ेगी, समय की बचत होगी और पुलिस सेवाएं अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनेंगी।
दुर्ग पुलिस ने कहा है कि आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग के माध्यम से नागरिकों को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। पूर्ण डिजिटल एफआईआर प्रणाली इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.