स्वास्थ्य

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वेतन विसंगति दूर करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

13022072026131122whatsappimage2026-07-22at6.40.42pm(1).jpeg


दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार को जिला चिकित्सालय दुर्ग के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भोजनावकाश के दौरान सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने रैली निकालकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की एक प्रति कलेक्टर दुर्ग को भी प्रेषित की गई।
संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम, उप प्रांताध्यक्ष प्रमेश पाल, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष खिलावन चंद्राकर, अस्पताल संयोजक राघवेंद्र साहू, महामंत्री लक्ष्मीकांत धोटे तथा सचिव भूपेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सभी कैडरों की वेतन विसंगति दूर करना, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति देना, ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग एवं संविदा व्यवस्था समाप्त करना, प्रदेश के अस्पतालों का निजीकरण रोकना, जीवन दीप समिति के कर्मचारियों का नियमितीकरण तथा रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करना शामिल है।
प्रदर्शन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की नर्सिंग प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती जैकलीन डान, जिला अस्पताल दुर्ग की श्रीमती मंजू राय, कविता साहू, नर्सिंग संयोजक शिवेंद्र दानी, सुपेला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला सिंह, संयुक्त सचिव धनीराम ठाकुर, निकुम अध्यक्ष यामनी नेताम, जीवन दीप समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग, लैब, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य संयोजक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, वाहन चालक, बीईटीओ, चतुर्थ श्रेणी, संविदा, जीवन दीप समिति एवं ठेका कर्मचारियों ने भाग लिया।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.