-प्रथम सिंधु कुम्भ में शामिल हुए, शिवनाथ का पवित्र जल किया अर्पित
भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई के युवा श्रद्धालु संतोष ठाकुर ने सिंधु नदी के तट पर आयोजित प्रथम कुम्भ में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने अनूठी पहल करते हुए दुर्ग से शिवनाथ नदी का पवित्र जल पूरे विधि-विधान के साथ सिंधु नदी को समर्पित किया। मॉडल टाउन निवासी संतोष ठाकुर का कहना है कि माँ सिन्धु के घाट पर प्रथम कुम्भ के आयोजन का हिस्सा होकर वह स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं दुर्ग जिले से शिवनाथ नदी का जल सिन्धु नदी में अर्पित करने का अवसर पाकर ह्रदय से आनंदित हैं।
संतोष ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार की पहल पर सिन्धु दर्शन यात्रा का यह 30 वां वर्ष है। जिसमें लगातार हर वर्ष देश भर से श्रद्धालुओं का जत्था सिंधु दर्शन को पहुंचता है। इस वर्ष पहला अवसर था, जब सिन्धु नदी तट पर कुंभ का आयोजन किया गया था। लेह में सिंधु घाट पर पुरे विधि विधान से कलश यात्रा, सिन्धु पूजन तथा सिंधु स्नान कर, लेह - लद्दाख में 22 जून से 27 जून तक सिन्धु दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमे पूरे भारतवर्ष से 2850 लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि मुख्यतः जम्मू एवं कुरुक्षेत्र मार्ग से यात्रा प्रारम्भ हुयी। जम्मू मार्ग से यात्रा 17 जून को प्रारंभ हुयी। यहाँ से श्रीनगर , कारगिल होते हुए लेह पहुँच कर प्रथम कुम्भ में शामिल हुए। उनके साथ भिलाई से दीपचंद साहू भी शामिल थे। संतोष ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत से पहले ही दुर्ग में शिवनाथ तट पर जाकर पूजा अर्चना की और शिवनाथ का पवित्र जल लुटिया में रख लिया था, ,जिसे वहां विधि-विधान के साथ सिंधु नदी को अर्पित किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.