ब्रेकिंग

रिटायर कर्मी बोले-बीएसपी के नए कार्मिकों को जोड़ेंगे सेक्टर-4 सोसाइटी के साथ

915190720261241351001599478.jpg

-बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने जून माह के रिटायर कर्मियों को दी विदाई
भिलाई।
बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने एक गरिमामय समारोह में माह जून 2026 में भिलाई स्टील प्लांट की सेवा से निवृत्त हुए अपने सदस्य कर्मियों को ससम्मान विदाई दी। विदाई समारोह में रिटायर कर्मियों ने सोसाइटी के प्रति अपने लगाव को खुल कर जाहिर किया और उम्मीद जताई कि भिलाई स्टील प्लांट की सेवा से जुड़ने वाले युवा इसी सोसाइटी के सदस्य बनेंगे।  शुरुआत में सोसाइटी के अध्यक्ष पूरन लाल देवांगन ने सभी रिटायर कर्मियों को सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में अध्यक्ष पूरनलाल  देवांगन ने कहा कि रिटायर कर्मियों को हम सोसाइटी परिवार से अलग नहीं समझते है, वे हमारे परिवार का हिस्सा हैं। 
इस दौरान रिटायर कर्मियों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की। मशीन असेंबलिंग एंड रि- इंजीनियरिंग शॉप-1 से संजय शर्मा ने कहा मुझे इस  बात का गर्व है कि सोसाइटी की शुरुआत मशीन शॉप-1 से हुई और आज भी मशीन शॉप के लोग नेतृत्व कर रहे हैं। 
मेडिकल से कल्पना जोनाथन ने बताया कि उनके पति भी इस सोसाइटी से जुड़े थे और वह भी हमेशा इसी सोसाइटी से जुड़ी रही। जब भी निजी तौर पर आर्थिक मुश्किलें आईं तो सेक्टर-4 सोसाइटी ने हमेशा सहारा दिया।  
मेडिकल से गीतांजलि साहू ने सोसाइटी के त्वरित कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि मेरी हमेशा जनरल शिफ्ट में ड्यूटी लगती थी। ऐसे में 4:30 बजे ड्यूटी से छूट कर सोसायटी पहुंचती थी और मेरा काम 5 मिनट में हो जाता था। 
फाउंड्री एंड पैटर्न शॉप से  विश्वनाथ ने कहा कि यहां सबके साथ समान व्यवहार होता है, चाहे जान पहचान हो या न हो। कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से बाबू सिंह कंवर ने कहा- सेक्टर-4 सोसाइटी वित्तीय प्रदर्शन से लेकर पारदर्शिता सहित तमाम क्षेत्र में अव्वल है और आगे भी रहेगी। वाटर मैनेजमेंट विभाग से महेश कुमार ने कहा कि मेरे पिताजी भी इसी सोसाइटी के सदस्य थे और उन्हीं के प्रेरणा से मैं भी सदस्य बना। इसके बाद पूरे सेवाकाल में कभी कोई शिकायत का मौका नहीं मिला।
इसी तरह मर्चेंट मिल से राजेंद्र कुमार वासनिक, ओम प्रकाश, सिंटर प्लांट-2 से जयदेव दास, मशीन असेंबलिंग एंड रि-इंजीनियरिंग शॉप-1 से तपन कुमार विश्वास, दिलीप कुमार साहू, गणेश प्रसाद पटेल, मानसिंह, रॉ मैटेरियल डिवीजन से भरत लाल मंजारे, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 से पीटरसन, मनहरण प्रसाद, स्टील स्ट्रक्चरल शॉप से कमलेश कुमार, फायर ब्रिगेड से नारायण प्रसाद साहू, पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन से ईश्वरी प्रसाद कोशले, एमएसजी से दिलीप सिंह, मेडिकल से लुकेंद्र कुमार तारम, रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से आत्मा सिंह, दीपक कुमार गढ़े, देवेंद्र कुमार स्वर्णकार, सुंदरलाल शाक्य, भुवनेश सिंह चंद्राकर, कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से रामा राव,  पुनाराम, फाउंड्री एंड पैटर्न शॉप से विश्वनाथ, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से शिवनंदन ठाकुर, वायर रॉड एंड मर्चेंट मिल से नरेंद्र नाथ बनर्जी, महेंद्र सिंह और अनिल कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इन सभी वरिष्ठ सदस्यों ने एक स्वर में सोसाइटी की कार्य प्रणाली, यहां के व्यवहार, लोन व्यवस्था , लाभांश और आमसभा की व्यवस्था को सराहा। वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि हम नए सदस्य बनाएंगे और जब भी जरूरत पड़ेगी हम सोसाइटी के साथ खड़े हैं।
इस अवसर पर सोसाइटी परिवार से उपाध्यक्ष असमां परवीन, अशोक राठौर, संचालक मंडल सदस्य विपिन बंछोर, सतानंद चंद्राकर, शशिभूषण ठाकुर और नितिशा साहू तथा सोसायटी के कर्मियों में  मैनेजर सुदीप बनर्जी, पिजुष कर, नारायण साहू एवं सुरेश कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। मंच संचालन संचालक वेद प्रकाश सूर्यवंशी और आभार प्रदर्शन संचालक पुरुषोत्तम सिंह कंवर ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.