-विधायक ललित चंद्राकर बोले- जो कहते हैं, वह करके दिखाती है सरकार

रिसाली/दुर्ग। रिसाली नगर निगम क्षेत्र के ग्राम जोरातराई स्थित वार्ड क्रमांक 37 में रविवार को लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर ने विकास कार्यों की आधारशिला रखी और कहा कि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी विकास पर विश्वास करने वाली पार्टी है और जो कहती है, उसे पूरा करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि रिसाली क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गारंटी के तहत प्रदेश सरकार ने अपने प्रमुख वादों को कम समय में पूरा किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के मकान, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता, कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को धान पर लाभ तथा आयुष्मान भारत योजना के जरिए पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क उपचार जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब धरातल पर दिखाई दे रही हैं।
कार्यक्रम में शशि सिन्हा, भाजपा जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, विधायक प्रतिनिधि गोविन्द साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद विक्की खिलेन्द्र चंद्राकर सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह में विकास कार्यों के शीघ्र पूर्ण होने और क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प भी दोहराया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.