-ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों को संगठन, विचारधारा, संविधान एवं समसामयिक मुद्दों पर दिया गया प्रशिक्षण

दुर्ग। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित दुर्ग संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। शिविर में दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, भिलाई तथा मानपुर-मोहला के ग्रामीण एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटियों के ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री चरणदास महंत, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश संगठन मंत्री मलकीत सिंह गेन्दू सहित विभिन्न जिलों के कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, बेमेतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा तथा राजनांदगांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार सहित अन्य जिला अध्यक्ष भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन 5 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुआ था। वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न सत्रों में ब्लॉक अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन और कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
शिविर के दौरान अलग-अलग सत्रों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा एवं इतिहास, कांग्रेस की स्थापना, उत्थान और देश के विकास में कांग्रेस के योगदान, संगठन सृजन का महत्व, कृषि नीति एवं वर्तमान सरकार में किसानों की स्थिति, वर्तमान राजनीति में धर्म एवं धर्मनिरपेक्षता, सर्वोदय विकास एवं संविधान निर्माण, संगठन निर्माण एवं पदाधिकारियों के दायित्व, वर्तमान राजनीति में छात्रों के मुद्दे तथा मीडिया और सोशल मीडिया के महत्व सहित विभिन्न विषयों पर चिंतन एवं प्रशिक्षण दिया गया।
समापन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रशिक्षण में शामिल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों, मास्टर ट्रेनरों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की तथा संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया।
प्रशिक्षण शिविर में दुर्ग शहर से अल्ताफ अहमद, आनंद ताम्रकार, गुरदीप भाटिया, देव श्री साहू एवं मनीष बघेल तथा मास्टर ट्रेनर सुशील भारद्वाज और सुमित घोष शामिल हुए। वहीं दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस से देवेंद्र देशमुख, शिवकुमार वर्मा, मोहन साहू, संतोष बाफना, कमलेश साहू, मनहरण यादव, उमेश साहू, राजेश ठाकुर एवं श्रीकांत वर्मा तथा मास्टर ट्रेनर प्रकाश सिंह ठाकुर और महेंद्र सिन्हा ने प्रशिक्षण में सहभागिता की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.