-सर्वधर्म प्रार्थना के साथ छत्तीसगढ़ की प्रथम रोवर-रेंजर प्री जंबूरी का भव्य समापन
-जंबूरी राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करता है : महापौर अलका बाघमार
दुर्ग। ‘सशक्त युवा – विकसित भारत’ की थीम पर भारत स्काउट एवं गाइड, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम रोवर-रेंजर प्री जंबूरी का समापन दादा-दादी नाना-नानी पार्क में अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायक एवं सांस्कृतिक वातावरण में संपन्न हुआ।
समापन समारोह में जंबूरी में शामिल विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षक शिक्षकों द्वारा स्काउट मूल्यों के अनुरूप सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। ‘रघुपति राघव राजा राम’ की सामूहिक प्रस्तुति से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा, सौहार्द और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत हो गया।
-पहले दिन से लेकर समापन तक अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश ..
छत्तीसगढ़ की इस प्रथम रोवर-रेंजर प्री जंबूरी का शुभारंभ पहले दिन केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में उद्घाटन समारोह के साथ हुआ, जहां प्री जंबूरी बुकलेट का विमोचन किया गया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता डिप्टी डिविजनल कमिश्नर रविंद्र कुमार ने की। उन्होंने कहा कि विकसित युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव होते हैं और स्काउट-गाइड आंदोलन युवाओं में सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करता है।
दूसरे दिन ठगड़ा बांध में कैंप क्राफ्ट गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें टेंट पिचिंग, गांठें, प्राथमिक कैंप व्यवस्था एवं बी.पी. सिक्स एक्सरसाइज का अभ्यास कराया गया। “जय जंबूरी”, “भारत माता की जय” और “देश की रक्षा हम करेंगे” जैसे नारों से क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
.jpeg)
-प्रशिक्षक दल एवं आयोजन समिति का सराहनीय योगदान ..
पूरे जंबूरी आयोजन में प्रशिक्षक दल के रूप में संजीव कुमार वर्मा (ASOC-Scout), अजय कुमार यादव, प्रभु शंकर, अनुराग चौरसिया, तिजराम चौहान, दानी दास गिरिया, दीपा सर्राफ, रविंदर पाल सेहमी, सोसन लकड़ा, कंचन गुप्ता, अमिता चौधरी, इंदु रानी खाखा, नूपुर मिश्रा, डॉ. सतीश गोठरवाल, शिवराज सिंह राजपूत, डॉ. राखी श्रीवास्तव, रचना पाल एवं डॉ. अजय आर्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन की सफलता में उपायुक्त डिविजनल कमिश्नर श्रीमती पी.बी.एस. उषा, डिप्टी डिविजनल कमिश्नर रविंद्र कुमार, डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर एस.आर. कुजूर, डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर श्रीमती ग्लोरिया मिंज, वेन्यू डायरेक्टर एवं जिला आयुक्त उमा शंकर मिश्रा, ASOC (स्काउट) संजीव कुमार वर्मा एवं ASOC (गाइड) रविंद्र पाल सेहमी सहित संपूर्ण आयोजन समिति, वेन्यू टीम, क्वार्टर मास्टर एवं सहयोगी स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।
-महापौर अलका बाघमार ने विद्यार्थियों से किया संवाद ..
समापन समारोह में दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार , सुनीता बोहरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। महापौर अलका बाघमार ने जंबूरी में शामिल विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि जंबूरी राष्ट्रीय एकता, सेवा, अनुशासन और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा दी।
.jpeg)
-‘बी प्रिपेयर्ड’ का संदेश ...
ध्वजारोहण कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के सहायक आयुक्त विवेक चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘बी प्रिपेयर्ड’ के संदेश को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। प्राचार्य उमाशंकर मिश्र ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अजय आर्य ने किया। उन्होंने अपने ओजस्वी वक्तव्य में कहा— “काम ऐसा करो कि पहचान बन जाए, हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए। यहाँ ज़िंदगी तो हर कोई काट लेता है, ज़िंदगी जियो ऐसे कि मिसाल बन जाए।”
समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने जंबूरी को अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, राष्ट्रप्रेम और सर्वधर्म समभाव से परिपूर्ण बताते हुए इसे अपने जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव बताया। इस प्रकार छत्तीसगढ़ की प्रथम रोवर-रेंजर प्री जंबूरी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के सशक्त संदेश के साथ भव्य रूप से संपन्न हुई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.