-शासकीय नर्सिंग कॉलेज दुर्ग में ‘सिमुलेशन’आधारित प्रशिक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भिलाई। शासकीय नर्सिंग कॉलेज दुर्ग की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन सीए भवन सिविक सेंटर में शनिवार 11 जुलाई की शाम हुआ। यहां दो दिन तक ‘सिमुलेशन’आधारित प्रशिक्षण पर व्याख्यान और डेमो (प्रदर्शन) हुए। जिसमें नर्सिंग फैकल्टी और स्टूडेंट ने बड़ी तादाद में भागीदारी दी।
उल्लेखनीय है कि विद्यांता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने नर्सिंग कॉलेज दुर्ग के सहयोग से इंटरनेशनल नर्सिंग एसोसिएशन फॉर क्लिनिकल सिमुलेशन फॉर लर्निंग-इंडिया आरआईजी की यह दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की थी।
कार्यशाला का समापन सत्र शनिवार को दोपहर बाद आयोजित किया गया। इस दौरान अतिथियों के स्वागत उपरांत अपना स्वागत भाषण देते शासकीय नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रीमा राजेश ने दो दिवसीय आयोजन की विस्तार से जानकारी दी और उम्मीद जताई कि यहां ‘सिमुलेशन’आधारित प्रशिक्षण से नर्सिंग फैकल्टी और स्टूडेंट को बहुत कुछ सीखने मिलेगा।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का आत्मीय स्वागत शासकीय नर्सिंग कॉलेज दुर्ग परिवार की ओर से किया गया। इस दौरान अपने उद्बोधन में विधायक रिकेश सेन ने नर्सिंग के पेशे के महत्व पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाज में व्यक्ति जिन पर सबसे ज्यादा भरोसा करता है उनमें नर्स सर्वोपरि है क्योंकि यह पेशा पूरी तरह सेवा भावना पर आधारित है। इस दौरान उन्होंने ‘सिमुलेशन’आधारित प्रशिक्षण की जानकारी ली तथा डेमो भी देखा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तकनीक का इस्तेमाल नर्सिंग स्टूडेंट बेहतर ढंग से कर पाएंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग भिलाई की प्राचार्य डॉक्टर रोजा प्रिंसी और श्रेया कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य डॉक्टर अभिषेक जेकब ने अपने उद्बोधन में समूची कार्यशाला को एक सफल पहल निरूपित करते हुए उम्मीद जताई कि यहां के प्रशिक्षण का लाभ नर्सेस को भविष्य में जरूर मिलेगा। आयोजन में ‘सिमुलेशन’आधारित प्रशिक्षण की विशेषज्ञ सानिया का शॉल एवं श्रीफल के साथ सम्मान किया गया। समापन सत्र का संचालन सहायक प्राध्यापक एस. इंदु ने किया। अंत में वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. वंदना चौहान ने आभार व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.