होम / दुर्ग-भिलाई / रायपुर नाका में मोहन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार, 9.04 लाख रुपये नकद जब्त
दुर्ग-भिलाई
.jpeg)
दुर्ग। मोहन नगर थाना पुलिस ने रायपुर नाका क्षेत्र में जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 12 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लाख 4 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार 8 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर नाका क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना मोहन नगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9,04,000 रुपये नगद, 10 मोबाइल फोन तथा ताश की गड्डियां बरामद कीं। इस मामले में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 473/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 4 एवं 5 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में मयंक गावड़े (भिलाई), प्रह्लाद शर्मा (चिल्फी), राजीव तिवारी (रायपुर), हेमलाल ढीमर (भिलाई), मनीष रात्रे (बेमेतरा), पंकज कुमार काठले (कबीरधाम), दुर्गेश कुमार बर्मन (कबीरधाम), नागेश्वर साहू (रायपुर), पंकज वर्मा (उतई), हेमनंदन डहरे (कबीरधाम), संजय चोपड़ा (रायपुर) तथा अमित सिंह (दुर्ग) शामिल हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्रवाई त्वरित सूचना, प्रभावी घेराबंदी और सतर्क पुलिसिंग के चलते सफल रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.