ब्रेकिंग

बैद्यनाथ पारा नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर महापौर का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

68103072026124240whatsappimage2026-07-03at6.11.09pm.jpeg

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 38 स्थित बैद्यनाथ पारा की महावीर कॉलोनी में निर्माणाधीन नालियों में अनियमितता की शिकायत मिलने पर महापौर अलका बाघमार ने शुक्रवार को लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदारों के साथ मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गहराई, चौड़ाई और उपयोग की जा रही सामग्री की बारीकी से जांच की गई।
महापौर ने स्थानीय नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। वहीं लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने स्वयं टेप से नालियों की नाप-जोख कराई। निरीक्षण में निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित एजेंसी और ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाई।
महापौर अलका बाघमार ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी निर्माण कार्य में लापरवाही, अनियमितता अथवा मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित ठेकेदार राजीव झा, मनीष सोनी और राहुल सिंह के निर्माण कार्यों के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। महापौर ने कहा कि जांच रिपोर्ट में जिस फर्म की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी सामने आएगी, उसके विरुद्ध ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं की जानकारी महापौर को दी। महापौर ने सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान पार्षद रामचंद्र सेन, रंजीता पाटिल, सुरूचि उमरे, सावित्री दमाहे, ललिता ठाकुर, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, उप अभियंता मोहित मरकाम सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.