रायपुर। राजधानी के अनुपम नगर इलाके में दिनदहाड़े हुई 60 लाख रुपए की डकैती ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। मंगलवार को चार शातिर डकैतों ने वेलू परिवार के घर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है, और डकैतों की तलाश तेज कर दी गई है। डकैती की वारदात को लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा की डकैतों को पाताल से भी ढूंढकर पकड़ेंगे। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई इस डकैती के बाद पुलिस प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें डकैतों की तलाश में जुट गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। शहर के मुख्य प्रवेश और निकास मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.