दुर्ग-भिलाई

बर्खास्त स्वास्थ्य कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का सांकेतिक प्रदर्शन

70902072026135109whatsappimage2026-07-02at7.07.03pm.jpeg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जिला शाखा दुर्ग ने बुधवार को भोजनावकाश के दौरान जिला चिकित्सालय दुर्ग एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन कर सेवा से बर्खास्त संविदा लैब टेक्नीशियन एवं संविदा स्टाफ नर्स (एनएचएम) कर्मचारियों की पुनर्बहाली की मांग की।
जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक, प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम, उप प्रांताध्यक्ष प्रमेश पाल तथा जिला अस्पताल संयोजक राघवेंद्र साहू के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में विभिन्न संवर्गों के स्वास्थ्य कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया।
जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि बर्खास्त कर्मचारियों के मामले की उच्च स्तर पर निष्पक्ष जांच कराई जाए और उन्हें पुनः सेवा में बहाल किया जाए। प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है, उन्होंने उसी दिन ब्लड बैंक से तीन मरीजों को रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में ब्लड बैंक के तकनीकी प्रोटोकॉल को समझने की आवश्यकता है और कर्मचारियों की मंशा मरीजों की जान बचाने की थी।
उप प्रांताध्यक्ष प्रमेश पाल ने आरोप लगाया कि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई। वहीं संभागीय अध्यक्ष अजय नायक ने कहा कि जिला अस्पताल, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला, मेडिकल कॉलेज तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में होने वाली घटनाओं के लिए केवल तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
संघ ने पूरे मामले की मेडिकल कॉलेज एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक स्तर से स्वतंत्र जांच कराने तथा बर्खास्त कर्मचारियों को तत्काल सेवा में बहाल करने की मांग की।
प्रदर्शन में जिला अस्पताल संयोजक राघवेंद्र साहू, नर्सिंग प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मंजू राय, जिला सचिव खिलावन चंद्राकर, महामंत्री लक्ष्मीकांत धोटे, भूपेश उपाध्याय, रोशन सिंह, धनीराम ठाकुर, तुराकाने, बोरकार मैडम सहित बड़ी संख्या में लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.