होम / दुर्ग-भिलाई / भाजपा के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर
दुर्ग-भिलाई
रिसाली। भारतीय जनता पार्टी के रिसाली, मरोदा, पुरैना, अंडा एवं निकुम मंडलों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर मुख्य रूप से शामिल हुए।
विधायक ललित चंद्राकर ने प्रशिक्षण के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा जनसेवा को अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाने के संबंध में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत-2047" के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के लक्ष्य को गति देने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का तकनीक से जुड़ना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार और संगठन के अनुशासन को डिजिटल तकनीक के साथ जोड़कर ही सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। प्रशिक्षित, अनुशासित और तकनीक-सक्षम कार्यकर्ता ही आत्मनिर्भर भारत और शिक्षित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक विकास और डिजिटल सशक्तिकरण की रोशनी पहुंचाना है।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार एवं राजीव पाण्डे, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे और गिरेश साहू सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा एवं भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.