राजनीति

सहकारी सप्ताह का शुभारंभ : फहराया गया सहकारी ध्वज, सहकार से समृद्धि की ली गई प्रतिज्ञा

428300620260346121001491955.jpg

 

Image after paragraph

रायपुर। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के गौरवशाली 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी पैक्सों व जिलो में 29 जून से 06 जुलाई तक ‘सहकारिता सप्ताह-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। ‘सहकार से समृद्धि, की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सहकारिता के प्रति जागरूक किया जायेगा।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ द्वारा भी संघ के अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने सहकारी ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सहकार से समृद्धि के लिए सभी कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई गई। श्री शर्मा ने बताया कि, सहकारी सप्ताह के दौरान प्रदेशभर में सहकारिता जागरूकता अभियान, सहकार दौड़, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, संगोष्ठियां, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा उत्कृष्ट सहकारी संस्थाओं एवं सहकारिता से जुड़े व्यक्तियों के सम्मान सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
-सहकारी संगोष्ठी 3-4 जुलाई को कृषि विश्वविद्यालय में 
राज्य स्तरीय सहकारी चिंतन शिविर, सहकार मेला, अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस समारोह एवं सहकारी संगोष्ठी का आयोजन 3 एवं 4 जुलाई 2026 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम ऑडिटोरियम, लाभांडी (रायपुर) में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि तथा सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप अध्यक्षता करेंगे। सहकारी संस्थाओं और राष्ट्रीय संगठनों की होगी भागीदारी कार्यक्रम में पैक्स, दुग्ध, मत्स्य, लघु वनोपज, बुनकर एवं अन्य सहकारी समितियों के साथ-साथ नाबार्ड, एनसीडीसी, एनसीसीएफ, नैफेड, सीएससी, इफको, कृभको, राज्य सहकारी संघ तथा अन्य प्रमुख संस्थाएं अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगी।
-सहकारिता सामूहिक विकास का सशक्त आधार: शर्मा
श्री शर्मा ने कहा कि, सहकारिता केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता और सामूहिक विकास का सशक्त आधार है। उन्होंने सभी सहकारी संस्थाओं, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर सहकारिता आंदोलन को और मजबूत बनाने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि, सहकारी सप्ताह के माध्यम से सहकारिता के मूल सिद्धांतों—"सहकार से समृद्धि"—को नई ऊर्जा मिलेगी तथा प्रदेश में सहकारिता के प्रति जन-जागरूकता और सहभागिता में वृद्धि होगी।
-इनकी रही मौजदूगी ...
छग राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, प्रबंध संचालक श्रीमती पूर्णिमा सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी धु्रव, जिला सहकारी संघ रायपुर की प्रबंधक श्रीमती मंजूषा तिवारी, राज्य सहकारी संघ व जिला संघ के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.