होम / दुर्ग-भिलाई / स्वामी विवेकानंद से सुषमा स्वराज तक की भाषण शैली को जीवंत किया स्कूली बच्चों ने
दुर्ग-भिलाई
-बीएसपी स्कूल स्तरीय काव्य पाठ एवं संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर-7 में

भिलाई। बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 7 में शनिवार 27 जून को काव्य पाठ एवं संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एस.पी के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ व्याख्याता लक्ष्मी नारायण दुबे ने स्वागत भाषण दिया। तत्पश्चात हिंदी काव्य पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 और भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के विद्यार्थियों ने काव्य पाठ किया। काव्य पाठ के पश्चात संभाषण प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 07 के छात्र आयुष्मान सिंह ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म सम्मेलन के व्याख्यान का प्रस्तुतिकरण दिया। एक अन्य छात्र ने पूर्व सांसद सुषमा स्वराज के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संसद में दिए भाषण को उसी शैली में प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता के निर्णायकगणों में बीएसपी के उप महाप्रबंधक (रावघाट) एवं कवि व लेखक यशवंत कुमार साहू ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने प्रस्तुतीकरण को और बेहतर करने प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दूसरे निर्णायक लेखक व पत्रकार मुहम्मद जाकिर हुसैन ने विद्यार्थियों को समसामयिक घटनाक्रम और इतिहासबोध के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
अंत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उर्वशी साहू ने परिणामों की घोषणा की। जिसमें हिन्दी काव्य पाठ में प्रथम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 से दिशा शुक्ला, द्वितीय भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 से आर्या पाण्डेय और तृतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-07 से डीबी द्राक्षा रही। इसी तरह हिन्दी अनुवाचन में प्रथम भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 से रिया, द्वितीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 से आराध्या गुप्ता और तृतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-07 से आयुष्मान रहे। समूचे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक डॉ. शीतल चंद्र शर्मा ने किया। आयोजन में वरिष्ठ व्याख्याता अनीता अशोक, नमिता देशपाण्डेय, शीबा थॉमस, श्रीदेवी दुर्गे, जयंत, पूजा उइके और जयदेव दीक्षित सहित शिक्षकगण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शर्मा ने दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.