होम / दुर्ग-भिलाई / अनियंत्रित होकर पलटी मिक्सर मशीन, चालक को पुलिस व ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। जिले के चौकी अंजोरा क्षेत्र अंतर्गत थनोद रोड पर शनिवार को एक मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वाहन चालक केबिन के भीतर गंभीर रूप से फंस गया। सूचना मिलते ही चौकी अंजोरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, मिक्सर मशीन क्रमांक CG 07 CZ 6051 थनोद रोड से गुजर रही थी, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन के केबिन में फंस गया और बाहर निकलना संभव नहीं हो सका।
घटना की सूचना पर चौकी अंजोरा पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों एवं ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू अभियान शुरू किया। संयुक्त प्रयासों से चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जिससे समय रहते चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो सकी।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस की त्वरित, संवेदनशील और मानवीय कार्यवाही की सराहना की। वहीं पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने भी राहत एवं बचाव कार्य में शामिल पुलिस टीम और सहयोग करने वाले नागरिकों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह तत्परता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
रेस्क्यू अभियान में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी, पीएसआई अभिषेक चंद्रा, आरक्षक सुमन, आरक्षक विक्की यादव तथा ग्राम थनोद एवं आसपास के ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना या किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस एवं आपातकालीन सेवाओं को दें तथा सुरक्षित तरीके से राहत कार्य में सहयोग करें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाकर जनहानि को रोका जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.